May 20, 2026
sa

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2022। आजकल परिवारों में आपसी द्वेष का भाव बढ़ रहा है और परिजन आपस में मारपीट की घटनाओं के बाद अस्पताल और थाने पहुंच रहें है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में भर्ती ईदंपालसर गुसाईंसर निवासी कुम्भाराम पुत्र चुनाराम जाट ने पर्चा बयान देते हुए हेड कांस्टेबल सेवाराम को बताया कि 16 फरवरी को उसके ताऊ के लड़के की बान बैठ रही थी और वे मेरे गेट के पास जोरों से डीजे बजा रहें थे। इससे मेरे पालतु पशु चमक रहें थे और जब मैंने डीजे धीरे बजाने के लिए कहा तो तारूराम पुत्र भैराराम, भैराराम पुत्र जैसाराम, तिलोकाराम पुत्र मालाराम, रामरख पुत्र मघाराम, भीखाराम पुत्र ऊमाराम, श्रणणराम पुत्र देदाराम, मघाराम पुत्र ऊमाराम ने मेरे घर में पत्थर फैंके गाली गलौच करते हुए हाथ में गंडासी, चौसंगी, लाठियां लेकर उससे मारपीट करते हुए उसे मरा हुआ समझ कर छोड़ गए। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सेवाराम कर रहें है। बता देवें इस संबंध में शुक्रवार शाम एक परस्पर मुकदमा ओर भी दर्ज हुआ था।