May 20, 2026
saw

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2022। शनिवार रात को 8 बजे बाद भी शराब ठेके पर शराब बिक्री का वीडियो बनाने के दौरान पत्रकार के साथ हुई मारपीट के प्रकरण में मुकदमा दर्ज हो गया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि घायल पत्रकार अशोक पारीक के बीकानेर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती रहने के दौरान पर्चा बयान लिया गया। जिसमें पारीक ने 8 बजे बाद शराब बिक्री का वीडियो बनाने के दौरान ठेकेदार छेलूसिंह के कहने पर आरोपी मनोहरसिंह, बलवीरसिंह व अन्य 8-10 जनो ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने थाप-मुक्कों, चाकू, पेचकस, रॉड से उसके साथ मारपीट की जिससे उसके सर, चेहरे, आंख, नाक, हाथ, पैर पर चोटें आई। आरोपियों ने उससे 500 रुपये भी छीन लिए और बंदूक दिखा कर धमकाया की आइंदा ठेके के बारे में आवाज उठाई तो जान से मार देंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच एसआई बलवीरसिंह के सुपुर्द की गई। पुलिस ने देर रात तीन जनों को राउंडअप भी कर लिया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने अपने पाठकों के लिए मारपीट की घटना का एक्सक्लुसिव वीडियो जुटाया है और खबर में नीचे जाकर आप देखें मारपीट की घटना का एक्सलूसिव वीडियो।

12 बजे थाना घेराव का आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पत्रकार से मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग पर आम जनता द्वारा 12 बजे थाना घेराव का आह्वान किया गया है। इस मामले में विधायक गिरधारी लाल महिया, भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, कांग्रेसी नेता हरिराम बाना, आरएलपी नेता विवेक माचरा आदि ने रोष जताया है और उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में नागरिक थाना परिसर में जुटने लगे है और यहां आबकारी जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की जा रही है।