






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2022। आज सुबह की पहली लिस्ट में जिले में 28 कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए है जिनमें 8 श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से पॉजिटिव सामने आए है। संक्रमितों में एक 30 वर्षीय युवक गांव उदरासर, एक 15 वर्षीय युवती व 18 वर्षीय युवक गांव मोमासर में, एक 35 वर्षीय महिला गांव बिग्गा में, कस्बे के कालूबास में एक 52 वर्षीय महिला तथा आड़सर बास में एक 12 वर्षीय बालक पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। नापासर सीएचसी में सैंपल देने वाले साधासर, श्रीडूंगरगढ़ निवासी एक 7 वर्षीय बालक व 25 वर्षीय युवती भी संक्रमित रिपोर्ट हुई है।



