May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2022। मंगलवार रात कस्बे में हड़कंप मचाने वाली घटना मोमासर बास में एक शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग की घटना में बुधवार सुबह सुबह पॉजिटिव ख़बर निकल कर सामने आ रही है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर संतोष आर्य में बताया कि चिकित्सालय में पहला रोगी शाम 7.30 बजे आया था और फिर शुरू हुए रोगी पहुंचने के सिलसिले में रात 9 बजे तक यह संख्या 81 हो गई थी। लेकिन हालात नियंत्रण में हो गए और सभी रोगियों में हल्के-फुल्के लक्षण ही देखने को मिले। रात 11 बजे तक रोगियों की संख्या 84 हो गई थी जिनमें से 70 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। केवल 5 जनों को ही हॉस्पिटल में रखा गया था और इन्हें भी अभी बुधवार सुबह छुट्टी दे दी गई है। इलाज के दौरान बीकानेर भेजे गए सभी 9 तथा प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले 9 अन्य रोगियों को भी मंगलवार रात को ही छुट्टी दे दी गई थी। सभी रोगियों के घर पहुंचने के बाद हालात सामान्य हो रहे है। विदित रहे कि विवाह समारोह में फूड पॉइजनिंग के बाद प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं, राजनीतिक कार्यकर्ता, एम्बुलेंस यूनियन, निजी नर्सिंग कर्मियों सभी ने सामूहिक सहयोग से रोगियों और व्यवस्थाओं को बखूबी संभाल लिया था। सभी की सक्रियता के कारण घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ तथा हर नागरिक इन सभी लोगों का आभार जता रहे है। अस्पताल रोजाना की तरह सामान्य नजर आ रहा है और शादी आयोजक परिवार सहित प्रशासन ने राहत की सांस ली है।