May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2022। क्षेत्र में एक पिता ने अपना खेत बेच दिया व उसके पुत्र ने उसी खेत में काश्त कर रहें परिवार की महिलाओं के साथ शराब के नशे में बदसलूकी की व खेत से निकल जाने की धमकी दी। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव मोमासर में 32 वर्षीय युवक पूर्णाराम मेघवाल ने नशे में एक खेत में काश्त कर रही महिलाओं से बदसलूकी की ढाणी से निकल जाने के लिए धमकाते हुए मरने मारने का ऐलान करने लगा। इस पर एएसआई पूर्णमल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व युवक से समझाईश का प्रयास किया। युवक के नहीं मानने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।