May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2022। स्टेट हाइवे एक नवदंपति के लिए जानलेवा बन गया और दूल्हा व दुल्हन की मेंहदी सूखने से पहले उनकी मौत ने आ घेरा। ये दर्दनाक हादसा भादासर के पास देर रात हुआ तथा एक ट्रेलर से टकराने पर कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और ग्रामीणों व पुलिस ने नवदपंति को कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाला व राजकीय अस्पताल सरदारशहर पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया परंतु श्रीडूंगरगढ़ के पास ही दोनों ने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपति का विवाह 12 दिन पहले ही हुआ और दोनों हरियाणा, कैथल के निवासी बताएं जा रहें है व बीकानेर जा रहें है जिसमें युवक का नाम विशाल बताया जा रहा है। परिजनों के आने पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रेलर से टकराने पर कार के परखच्चे उड़ गए जिससे बड़ी मशक्कत के बाद दोनों सवार को निकाला गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवदम्पति को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादासर के निकट बीकानेर रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा।