May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2022। फागण के महीने में खिली हुई सरसों के रंगों में चंग की थाप के साथ श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीण अंचल में युवाओं के उत्सव प्रारंभ हो गए है और ऐसे अवसर पर गांव जैसलसर के नवरतन सारस्वत “फागण में घर आ जाओ..” नया राजस्थानी गीत लेकर आए है। गीत शुक्रवार शाम को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है और क्षेत्र में युवकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। गायक नवरतन की गायकी को सराहा जा रहा है वहीं गीत के बोल भी फागणिया धुन के साथ राजस्थानी संस्कृति की झलक लिए हुए है जिससे यह होली के अवसर पर खासा पसंद किया जाएगा। आप सभी स्थानीय युवाओं के इस प्रयास को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते व गीत को सुन सकेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गांव गांव युवा चंग उत्सव के आयोजन करते है, ये गीत फागण के अवसर पर खासा पसंद किया जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरसों के रंग और फागण में चंग क्षेत्र में होली का रंग जमाने लगे है।