August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2022। क्षेत्र के दो युवाओं ने एक बेजुबान के प्राण बचाए। बीदासर की रोही में कुत्तों ने एक नन्हें हिरण के बच्चें को घेर कर उसका शिकार करने ही वाले थे कि उधर से गुजर रहें गांव बाना निवासी रामनिवास सिद्ध बाना व श्रीकिशन बाना ने उन्हें देखा। दोनो युवकों ने नन्हें हिरण के प्राण कुत्तों के चंगुल से बचाए भी सुरक्षित श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग लेकर भी आए। उसका प्राथमिक उपचार करवाने के बाद युवक उसे विभागीय कर्मचारियों के सुपुर्द कर गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने ना केवल बेजुबान के प्राण बचाये बल्कि उसे वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ तक पहुंचा कर सुरक्षित किया।