May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2022। स्टॉक मार्केट में इंटरेस्ट रखने वाले सैंकड़ों लोगों को एलआईसी के आईपीओ का बेसब्री से इंतजार है। उन सभी के लिए ऐसी खबरें आ रही है कि केंद्र सरकार इसे कुछ समय तक के लिए टाल सकती है। रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से पनपे हालातों में स्टॉक मार्केट में अस्थिरता का माहौल है। इस युद्ध की वजह से ऐसा होने की संभावना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक साक्षात्कार में ऐसे संकेत दिए है। उन्होंने कहा कि मैं इसे तय समय पर लाना चाहूंगी क्योंकि हमने विशुद्ध रूप से भारतीय परिस्थितियों के आधार पर इसकी योजना बनाई है। लेकिन वैश्विक स्थितियां कह रही है कि हमें इस पर विचार करना चाहिए।तो मुझे इस पर फिर से विचार करने में कोई आपत्ति नहीं है। सरकार के पुनर्विचार करने से देश के सबसे बड़े मेगा पब्लिक ऑफर की टाइमिंग पर असर पड़ सकता है।