May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2022। क्षेत्र के गांव तोलियासर में जोहड़ पायतन की भूमि पर कब्जा कर तत्कालीन सरपंच के जाली हस्ताक्षर कर फर्जी पट्टा जारी करने का आरोप लगाया गया है। परिवादी मघसिंह, महेंद्र सिंह व लक्ष्मी नारायण राजपुरोहित ने गांव के ही सोहनराम जाट, कोडूराम जाट व उसकी पत्नी कुन्दना देवी, पुत्र अशोक, नरेंद्र, रूपाराम, मघाराम,  मोहनराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए खसरा नम्बर 860/241 तादादी 44.27 हेक्टेयर जोहड़ पायतन तोलियासर की भूमि पर कब्जा करते हुए का फर्जी पट्टा बना लेने का आरोप लगाया है। परिवादियों ने पुलिस को बताया कि यह भूमि बरसाती पानी संग्रहण की है जिससे गांव का पशुधन पानी पीता है तथा ग्रामीण इस जल का उपयोग भी करते है। आरोपियों ने यहां घर व बाड़े बना लिए है तथा तत्कालीन सरपंच के जाली हस्ताक्षर कर ये भूमि हड़पने का प्रयास कर रहें है। बता देवें इस मामले में लगातार दोनों पक्षो द्वारा कार्रवाईयां चल रही है बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह के सुपुर्द कर दी है।