May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2022। महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा व अपराधों के बीच पुलिस महिलाओं के प्रति संवेदनशील होकर मामले सुलझाने के प्रयास लगातार कर रही है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने कहा कि युवक महिलाओं के प्रति अपराधों से बाज आए अन्यथा पुलिस द्वारा कड़ा रूख अपनाया जाएगा। कस्बे में एक महिला ने एक युवक के खिलाफ परिवाद दी जिसपर कार्रवाई करते हुए एएसआई रविंद्र ने घुमचक्कर निवासी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। इसके पश्चात समझाईश के साथ मामले में राजीनामा हो गया। ऐसे ही गांव डेलवां में एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ परिवाद दी जिसकी जांच करने एएसआई बीरबल मौके पर पहुंचे। युवक मुबारिक से एएसआई बीरबल ने समझाइश का प्रयास किया परंतु युवक नहीं माना तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।