






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में आगामी 7 मार्च को नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय प्राचार्य आभा ओझा ने बताया कि “नशा- न करेंगे, ना करेंगे” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय, सेसोमू कन्या महाविद्यालय, भारती निकेतन महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। ओझा ने बताया कि विद्यार्थी अपना पहचान पत्र, चार्ट, रंग, स्टेशनरी साथ लेकर आए है। प्रतियोगिता के प्रभारी सुनील दत्त व्यास ने विद्यार्थियों से भाग लेने का आह्वान किया है। प्रतियोगिता आयोजन समिति में डॉ.रमेश पुरी, अमित तंवर, राजश्री स्वामी सदस्य शामिल रहेंगे।



