May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व जेपी ज्वैर्ल्स द्वारा सिणगार उत्सव-2022 का शानदार आयोजन किया जाएगा जिसका उत्साह कस्बे सहित क्षेत्र के गांवो में भी उल्लास का माहौल है। रंगारंग आयोजन में मिस बणी ठणी व मिसेज बणी ठणी में भाग लेने के लिए हर वर्ग व हर उम्र की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। श्रीकरणी हेरिटेज में आयोजित कार्यक्रम में रस्सा कस्सी व मटकी दौड़ का आयोजन होगा तथा सौदंर्य प्रतियोगिता के तीन राउंड में भाग लेगी। ऑडियंस में से ही बेस्ट स्माईल, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट ड्रेसिंग, बेस्ट ज्वैलरी, बेस्ट पर्सनैलिटी सहित पांच डांस अवार्ड भी दिए जाएंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला सशक्तिकरण की पहचान बनी उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी होंगी तथा समारोह की अध्यक्षता अयोध्या सोनी करेंगी। समारोह का प्रारंभ अपने सही समय पर 12 बजे कर दिया जाएगा तथा शाम पांच बजे तक कार्यक्रम चलेगा। समारोह में कस्बे से दिग्गज महिलाएं भाग लेंगी और कार्यक्रम का आनंद लेगी। बता देवें क्षेत्र में एकमात्र आयोजन है जो केवल महिलाओं के लिए महिलाओं के द्वारा किया जाएगा। इस शानदार समारोह में भाग लेने के लिए प्रवेश केवल पंजीयन से होगा और पंजीयन शुल्क मात्र 100 रूपए है। समारोह की किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं होगा तथा सभी महिलाओं को नाश्ता भी दिया जाएगा। महिलाएं अपना प्रवेश पास श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय में या 94133-17401 पर कॉल करके ले सकती है।