






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर, हर मोबाइल तक अपनी पहुंच बनाने वाले एकमात्र प्रामाणिक और विश्वसनीय न्यूज पोर्टल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की ताकत, क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को अपना पाठक बनाना ही है। यह बार बार प्रमाणित भी होता आया है और मंगलवार को बाजार में रोते हुए मिली बच्ची के परिजनों की तलाश में भी टाइम्स के पाठकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हैड कांस्टेबल सेवाराम ने बताया कि बच्ची के पिता दिल्ली निवासी देवेंद्र जाट है और यहां अपने रिश्तेदारों के यहां मिलने आये हुए थे। यहां बच्ची घर से बाहर बाजार में निकल गई और परिजन वही घरों में इधर उधर जाने का सोचा। लेकिन बच्ची बाजार में अनजान गलियां देख के रोने लगी। जिसे पुलिस ने संभाला और थाने में बैठाया। बाद में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर का प्रकाशन हुवा ओर बच्ची के पिता को स्थानीय परिजनों ने खबर के बारे में बताया। खबर पढ़ कर देवेंद्र थाने पहुंचे और अपनी बच्ची को संभाला। बच्ची के परिजनों सहित पुलिस ने भी टाइम्स का ओर पाठकों का आभार जताया है।



