May 20, 2026
SDT_news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2022। सेन समाज सैंकड़ो वर्षों से पिछड़ेपन का शिकार रहा है। इसी पिछड़ेपन को दूर करने के लिए केश कला बोर्ड का गठन किया गया है। लेकिन समाज विकास के लिए आवश्यक है कि बोर्ड के प्रयासों के साथ साथ समाज राजनीतिक, पार्टी ओर संगठन भेद छोड़ कर समाज हित मे एकजुट होकर प्रयास करें। यह संदेश दिया गया केशकला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत के क्षेत्र में पहली बार आने पर कांग्रेसी नेता एंव सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष विमल भाटी की अगुवाई में होटल मालजी पर किए गए अभिनंदन समारोह में। इस अवसर पर समाज का आभार जताते हुए गहलोत ने सेन समाज के हितों की पैरवी सदा करने की बात कही।

कार्यक्रम संयोजन करते हुए विमल भाटी ने समस्त सेन समाज की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया। सेन समाज के इस सामूहिक आयोजन में सेन समाज उत्थान समिति के प्रदेश महामंत्री तोलाराम मारू, एडवोकेट पूनम चंद मारू ने भी समाज विकास और एकता पर विचार रखे। कार्यक्रम में नाई जागृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष कमल किशोर नाई, सेन समाज श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी मंचासीन रहे सत्यनारायण परिहार, गिरधारी धांधल, हनुमान पंवार, श्रवण फुलभाटी मोमासर, महेंद्र भाटी (सेठी), महेंद्र गोला, रामजी गोला, किशन पंवार, शिवप्रसाद नाई, विमल पंवार, गोपीकिशन नाई पटवारी, कृषि अधिकारी सुरेंद्र मारू, पप्पू नाई, प्रकाश गहलोत, हरिराम गोला, श्रीकिशन फुलभाटी, सन्दीप मारू, ओमप्रकाश गोला ठेकेदार सहित सैंकड़ो की संख्या में सेन समाज के बंधु उपस्थित थे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में केशकला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत का सेन समाज ने भव्य स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गहलोत के सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समाज बन्धु उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता व सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष कमल किशोर नाई ने गहलोत को साफा पहनाया।