






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2022। विधानसभा चुनावों की आहट मात्र से क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आ रही है। विधायक लोक सेवा केंद्र में आज युवाओं ने एकत्र होकर सत्तासर सरपंच सुनील मलिक को जनवादी नौजवान सभा का तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देते हुए सभा की 17 सदस्यीय तहसील कमेटी का गठन किया। तहसील के युवाओं ने सेवा केन्द्र में आयोजित बैठक में संगठन के पद पर सचिव सरपंच औंकारराम नायक, कोषाध्यक्ष सहीराम भुवांल व उपाध्यक्ष संदीप सिंह व जावेद, संयुक्त सचिव मोहम्मद ताहिर व रामचंद्र को चुना गया है। पर्यवेक्षक के रूप में एडवोकेट सुंदरलाल बेनीवाल, कैलाश बिश्नोई मौजूद रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष मलिक बैठक में संगठन के कार्यों व उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए आगामी 12 व 13 मार्च को बीकानेर में आयोजित दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में नौजवानों को भाग लेने का आह्वान किया। नई कार्यकारिणी को अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से कॉमरेड नारायण गिला व एसएफआई से जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, अमरचंद गोदारा ने शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुरखाराम, गोविंद बरोटिया, लोकेश सिद्ध, संजय कटारिया, राजेंद्र मेघवाल, अनिल जाखड़, मुकेश डेलु, मनफूल मेघवाल, मालाराम सेरडिया, जुबेर खोकर, भंवरलाल प्रजापत, बाबूलाल सोनी, हरी सिखवाल, मुनीराम सिद्ध, भोमाराम जाखड़, रामधन जाखड़, सांवरमल सहु, दलीप सिंह, प्रहलाद राम, ओमप्रकाश जाखड़ सहित सैंकड़ों की संख्या में नौजवान युवा मौजूद रहे।



