May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2022। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ मदरसा अंजुमन इस्लामिया में मदरसा कमेटी की ओर से निःशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. अरविंद मोहता तथा डॉ. लतीफ ने अपनी सेवाएं दी तथा यहां 200 रोगियों की आंखों की जांच की गई। शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़ कर सेवा में योगदान दिया। शिविर संयोजक मनोज चोपदार तथा सहयोगी अयूब पंजाबगिर, असगर अली, अमीर खान रहें। कमेटी ने सभी का आभार जताया।