May 20, 2026
IMG-20220224-WA0061

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2022। नेशनल हाइवे पर सातलेरा स्टैंड के पास रात करीब तीन बजे एक नई कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें कार सवार तीन युवक चोटिल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर निवासी किशन कुमार पुत्र कमल किशोर व्यास, गौरव पुत्र विजय कुमार मूंधड़ा, मनमोहन पुत्र सुशील डागा चोटिल हो गए। युवक जयपुर से बीकानेर जा रहे थे और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा खाते हुए मुलड के ढेर से टकरा गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई व एयर बेग भी खुल गए थे। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा व बंसी स्वामी एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे व तीनों को अस्पताल पहुंचाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नई कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार सवार तीन जनें चोटिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों बीकानेर गए।