






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2022। आज विश्व जल दिवस है और घटते जलस्तर पर चिंता जताते हुए दुनियाभर में पैदा हो रहें जलसंकट पर मीडिया में चर्चाएं है। श्रीडूंगरगढ़ भी लगातार गिरते भूजल के लिए क्षेत्र डार्क जॉन में शामिल है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक भी जल जागरूकता का प्रयास करें व जल के अपव्यय को रोकें। सभी नागरिक समाज में जल चेतना का प्रयास करें। बढ़ती गर्मी और क्षेत्र में जल के लिए संघर्ष बढ़ने की तस्वीरें भी सामने आने लगी है। आज वार्ड 19 की महिलाएं व पुरुष विभाग के द्वार पहुंचे व पेयजलापूर्ति की पूरजोर मांग की। विभाग में खूब हंगामा हुआ और वार्डवासियों ने गत 10 दिनों से एक बूंद पानी नहीं आने की शिकायतें की। नागरिकों ने तय समय पेयजल आपूर्ति करने की मांग की। जेईएन प्रीतम सिंह ने वार्डवासियों को शीघ्र समस्या का समाधान करने की बात कही। वार्ड की कौशल्या झंवर, शारदा बाहेती, मुन्नी पेड़ीवाल, संतोष सोनी, सुषमा करनानी, शशि करनानी, सुमित्रा बिहानी, धनपति झंवर, कांता झंवर, बबिता झंवर, संतोष सोनी सहित
सुनील सोनी, हड़मान सोनी, विमल झंवर, श्रीभगवान झंवर, पंकज झंवर, सुरेन्द्र प्रकाश सोनी, गौरीशंकर सोनी सहित वार्डवासी मौजूद रहें। आप भी मौके का वीडियो देखें लाइव।






