






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2022। तहसील के गांव मोमासर की होली प्रसिद्ध है लेकिन साथ ही यहां होली के मौके पर आपसी विवाद के झगड़े भी सामने आ रहे है। होली की पूर्व संध्या पर 16 मार्च को मोमासर के किशनलाल जाट को उसके भाई, भाभी और भतीजे सहित पांच लोगों ने जबरन घर में घुस कर पीटा। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि किशनलाल जाट ने अपने भाई अमरचंद, भाभी विमला, भतीजे अशोक ओर हजारीराम, राजूराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। किशनलाल ने आरोप लगाया है कि 16 मार्च की शाम को आरोपी उसके घर में घुसे और छत पर आकर उसके साथ लोहे की रॉड, थाप मुक्कों से पिटाई की। अशोक ने अवैध कट्टा दिखा कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने किशनलाल की परिवाद पर मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह के सुपुर्द कर दी है।



