May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2022। देर रात श्रीडूंगरगढ़ से करीब 5 किलोमीटर दूर बीदासर रोड पर गांव सालासर स्टैंड के पास एक बोलेरा गाड़ी ने आगे चल रही पिकअप को टक्कर मार दी जिससे पिकअप उलट गई। पिकअप सड़क किनारे 6-7 फुट गहरी खाई में गिर गई। बोलेरा चालक बिना गाड़ी रोके ही तेजी के साथ मौके से फरार हो गया। पिकअप में लहसुन भरा था व गनीमत रही की दोनों सवार सुरक्षित है। पिकअप ड्राइवर कोलायत निवासी मल्लाराम भाट व उसके साथ रामनिवास भाटी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लहसुन बेचने का ही कार्य करते है। दोनों सुबह तक पिकअप को सीधा करवाने की जुगाड़ में मौके पर ही उपस्थित है और क्रेन की व्यवस्था में जुटें है।

कार की टक्कर से बेजुबान ने गवांई जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रात करनी रिसोर्ट के पास एक कार ने गाय को टक्कर मार दी जिससे बेजुबान गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी चालक बिना रूके मौके से फरार हो गया और यहां हाइवे पर लगे जाम को मौके पर पहुंचे युवक गौरव टाडा, गोपी पुनिया, सुखदेव स्वामी ने खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची व गाय को हटवा कर हाइवे को क्लियर करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर कार की टक्कर से गाय ने गवाईं जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड पर पलट कर खाई में गिरी पिकअप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिकअप में भरा था लहसुन।