May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2022। घुमचक्कर पर आधी रात के बाद करीब 2 बजे नशे में धुत एक डंपर चालक को एएसआई रामनिवास ने गिरफ्तार कर लिया व डंपर को सीज कर दिया। एएसआई रामनिवास ने टाइम्स को बताया कि विजयसिंह पुत्र पाबूसिंह निवासी सिकराली, राजलदेसर कोलायत से रतनगढ़ की ओर जा रहा था और नशे उसने में अपने डंपर पर नियत्रंण खोते हुए घुमचक्कर के पास एक चाय की थड़ी को टक्कर मार दी। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया व डंपर को सीज कर दिया गया है।