May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2022। शीतला अष्टमी पर आज पूरे क्षेत्र में घर घर महिलाओं ने बास्योड़ा का भोग लगा कर शीतला माता का पूजन किया। माता से ठंडा रहने की प्रार्थना करते हुए पूरे परिवार को निरोग रखने की मन्नते मांगी। माताजी मंदिर आड़सर बास में महिलाओं की भीड़ रही व यहां सभी ने कथा सुन कर माता को दही व राबड़ी का भोग लगाया। छोटे बच्चों की माताओं ने पीला ओढ़ कर पूजन किया व माँ से बच्चों की सुरक्षा की प्रार्थना की। घरों में नए मटके रखे गए और महिलाओं ने आज भोग का भोजन गुरूवार को ही बना लिया व आज दिनभर उसे ही खाया जाएगा। आज घरों में गर्म खाना नहीं बनाया जाएगा। बता देवें कई परिवारों में शीतला सप्तमी का पूजन गुरुवार को भी किया गया था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन करने पहुंची।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने सुनी शीतला माता की कथा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास माताजी मंदिर में महिलाओं की भीड़ रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों व महिलाओं ने माता से परिवार को निरोगी रखने की प्रार्थनाएं की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर शीतला पूजन किया गया।