






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2022। बीते चार दिनों में तीसरी बार आज पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज श्रीडूंगरगढ़ में पेट्रोल 0.88 पैसे बढ़ा और अब पेट्रोल यहां 112.40 रूपए प्रति लीटर हो गया है तथा डीजल के दाम 0.82 पैसे बढ़ें है और इसके साथ डीजल अब 95.61 रूपए प्रति लीटर हो गया है। आज कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 0.80 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत 0.75 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 97.81 रुपए और डीजल 89.07 रुपए प्रति लीटर हो गए है। बता देवें दुनिया भर में चल रहें तेल संकट के कारण बढ़ते दामों से आम नागरिक परेशान हो रहें है।



