May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2022। क्षेत्र में चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहें है। चोर इतने शातिर है कि कस्बे के व्यस्ततम इलाके घुमचक्कर चौराहे से बोलेरो पिकअप चोरी कर ली है। पुन्दलसर निवासी 33 वर्षीय विक्रमसिंह पुत्र इंदरसिंह राजपूत की बोलेरो पिकअप गाड़ी घुमचक्कर चौराहे से चोरी हो गयी। पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए बोलेरो बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल भगवानाराम के सुपुर्द की है।