May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2022। दहेज दानव के कारण आज भी कई घर उजड़ रहें है। आज क्षेत्र के गांव दुसारणा बड़ा निवासी गीता देवी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाते हुए पति, देवर व सास ससुर के खिलाफ शेरुणा थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। हेड कांस्टेबल अशोक यादव ने बताया कि गीता देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका विवाह 15 वर्ष पूर्व गांव लालमदेसर बड़ा निवासी मुन्नीराम के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराल पक्ष से उसे कम दहेज लेने का ताना देने लगे और दहेज की मांग को लेकर पति मुन्नीराम, ससुर रामलाल, सास शांति देवी, देवर रामनिवास ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।