






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2022। आज शाम बिग्गा स्टैंड पर एक ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी। टक्कर में मोटरसाइकिल सवार मां बेटा घायल हो गए। दुर्घटना में 62 वर्षीय शांति देवी व 40 वर्षीय उनका पुत्र मनोज तापड़िया घायल हो गए। शांति देवी को गंभीर चोटें आई व उन्हें बीकानेर रेफर किया गया है। मौके पर आपणो गांव सेवा समिति के मनोज डागा एम्बुलेंस लेकर पहुंचे व घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।



