May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2022। क्षेत्र के गांव बापेऊ में एक युवक के साथ मारपीट करने व जातिसूचक गालियां देने का मुकदमा शेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। बापेऊ निवासी 36 वर्षीय कालूराम पुत्र किशनाराम मेघवाल ने इसी गांव के ज्ञानाराम, रामप्रताप, लेखराम पुत्र मंगलाराम जाट, नारायण राम पुत्र बीरमाराम जाट, दानाराम पुत्र ईश्वरराम जाट, रूपाराम पुत्र कुंभाराम जाट सहित अन्य 10-12 जने निवासी बापेऊ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शेरूणा थाने में दर्ज मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार करेंगे।