May 20, 2026
24 घंटे में तीसरी आग, आंखों के आगे जल रहें आशियाने, पढ़ें खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2022। गर्मियां बढ़ते ही क्षेत्र के खेतों में सुखी लकड़ियों, गेंहू की सुखी फसलों और झौंपडियों में हवा अग्नि को भड़का रही है। हवा के कारण आपस में ही घर्षण होकर लग रही इस आग के कारण क्षेत्र के किसानों को अपनी बेबस आंखों के सामने अपने आशियानें जलते हुए देखने पड़ रहे है। क्षेत्र में सोमवार दोपहर से मंगलवार दोपहर तक तीन आग की घटनांए होने से क्षेत्रवासी परेशान है। सोमवार दोपहर गांव नारसीसर में, सोमवार रात गांव रिड़ी में आग की घटना के बाद मंगलवार दोपहर गांव सूडसर के गोगाणा रोही में स्थित एक खेत की ढाणी आग की भेंट चढ़ गई। अचानक लगी इस आग पर जब तक काबू पाया जाता उससे पहले ही पूरी ढ़ाणी को यह आग स्वाहा कर चुकी थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सूडसर की गोगाणा रोही में आसाराम भादू के खेत में इसी गांव का ओमप्रकाश मेघवाल काश्तकार है तथा अपने परिवार के साथ ढ़ाणी बना कर खेत में रहता है। मंगलवार को वह खेत में ही फ़सल कटाई का काम कर रहा था। तभी दोपहर दो बजे के करीब ढाणी में बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र में लगातार हो रही आग की घटनाओं के बाद किसानों को मुआवजे की मांग भी क्षेत्र से उठने लगी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर में लगी आग ने जलाया किसान का आशियाना।