May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ के किसानों व हजारो नागरिकों को प्रभावित करने वाली जरूरी सूचना है कि आज श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल, तुलसी सेवा संस्थान, धनवंतरी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने कार्यबहिष्कार कर दिया है। इन सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं आज ठप्प है। राजकीय अस्पताल में रोजाना करीब 600 से अधिक मरीज ओपीडी में राजकीय चिकित्सा सेवाओं का उपयोग करते है जो आज पूर्णतया बंद रहेगी। अस्पताल प्रभारी डॉ. एस.के. बिहाणी ने बताया कि लालसोट में महिला चिकित्सक को हत्या के मामले में फंसाने और उनके द्वारा आत्महत्या करने की घटना के बाद पूरे राजस्थान में आज डॉक्टर्स कार्य बहिष्कार करेंगे जिसके तहत श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल के सभी डॉक्टर्स शामिल है। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं में डॉक्टर्स अपना कर्तव्य निर्वाह करेंगे। तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि टीएसएस संस्थान के भी सभी डॉक्टर्स कार्य बहिष्कार में शामिल है और डॉक्टर्स के खिलाफ साजिश बन्द करने की मांग कर रहें है। आज संस्थान में ओपीडी सेवाएं बंद रहेगी परन्तु इमरजेंसी सेवा में डॉक्टर्स सेवाएं देंगे। धनवंतरी अस्पताल के प्रशासक देवेंद्र पालीवाल ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर्स न्याय की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार में शामिल है परन्तु इमरजेंसी सेवा देने में डॉक्टर्स पीछे नहीं हटेंगे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी डॉक्टर्स के साथ बदसलूकी करने व हॉस्पिटलों में हंगामे की खबरें आती रहती है। कुछ समय पूर्व ही टीएसएस में तोड़फोड़ करने और बाद में धनवंतरी चिकित्सालय में ऐसी ही एक घटना जिसमें स्थानीय नेताओं ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए कई आरोप लगाए और 7 लाख से अधिक की राशि अस्पताल से वसूल की थी। ऐसे में डॉक्टरों के हित में कठोर कानून व्यवस्था की मांग करते हुए क्षेत्र में आज चिकित्सा सेवाओं का बहिष्कार किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल में इमरजेंसी सेवा के अतिरिक्त सेवाएं आज ठप्प है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओपीडी बन्द होने से मरीज हो रहें है परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉक्टरों के लिए न्याय की मांग करते हुए राजकीय अस्पताल में डॉक्टर्स ने किया कार्य बहिष्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ. बिहाणी सहित सभी डॉक्टर्स ने आज ओपीडी बंद की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुछ मरीज अस्पताल आए और परेशानी भी झेली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज दवा वितरण केंद्र भी बन्द है।