






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2022। पैट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम ने आमजन को परेशान करने के साथ ही मध्यमवर्गीय व निम्नवर्गीय घरों के बजट को गड़बड़ा दिया है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने गैस सिलेंडर को फूलों के साथ श्रद्धाजंलि देकर मंहगाई मुक्त भारत अभियान का आगाज श्रीडूंगरगढ़ में आज किया है। गोदारा ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार आमजन की भारी अनदेखी कर रही है जो भाजपा के आकाओं को महंगा साबित होगा। गोदारा ने कहा कि स्थानीय कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता मोदी सरकार की मंहगाई की नीतियों पर आमजन से बातचीत करें। कार्यकर्ता पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, कपड़ा, राशन, खाद्य तेलों के आसमान छू रहें दामों से बेहाल आमजन का दर्द साझा करें। गोदारा ने कहा कि महंगाई की मार ने आमजन को आर्थिक संकट में धकेल दिया है। गोदारा की अगुवाई में आज उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी को रास्ट्रपति के नाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मूलाराम थोरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने इस मौके पर कहा कि महिलाएं बढ़ती मंहगाई की मार से परेशान है। भारत की आधी आबादी घर में राशन के बढ़ते बजट से बेहाल हो गई है और जनता अब राहत चाहती है। इस दौरान तुलसीराम चौरड़िया, रिड़ी संरपच प्रतिनिधि हेतराम जाखङ, बाना सरंपच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, रामेश्वरलाल गोदारा, जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़, भंवरलाल गरूवा, पंचायत समिति सदस्य प्रेम भादू, ओमप्रकाश सारण, पार्षद सत्यनारायण, संजय करनाणी, प्रहलाद सोनी , रमेश बासनीवाल, मनोज पारख, दाउद काजी, यूसुफ़ चुनगर, प्रदीप पुरोहित, हीरालाल जाट, नानूराम कूचेरिया, मनोज सूथार, रामचंद्र राठी, रतनलाल राहगीर, शिवप्रसाद नाई, प्रकाश दूसाद, आरीफ बहेलिया, रमेश व्यास, राजेश मंडा, राजन मुंड, दिनेश जाखङ मोजूद रहे।





