May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2022। दिवंगत राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती पहलवान ओर राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल रामचंद्र सियाग की स्मृति में सोमवार को उनके पैतृक गांव बरजांगसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर आयोजक बरजांगसर की पूर्व सरपंच प्रियंका सियाग ने बताया कि गाँव के मां करणी धर्मकांटे पर आयोजित इस शिविर में बीकानेर पीबीएम का ब्लड बैंक की टीम रक्त संग्र संग्रहण किया। ओर सिहाग को श्रद्धांजलि देते हुए गांव के 168 युवाओ ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। युवाओं का उत्साह इतना ज्यादा था कि पीएबीएम रक्तकोष की टीम ने जब ओर खून लेने की मना की तो करीब 100 युवाओ की रिजर्व लिस्ट बनाई गई। इन युवाओ को भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर बीकानेर जाकर पीबीएम में रक्तदान करने का संकल्प दिलवाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठ लोग भी पहुंचे और सिहाग को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के केंसर विशेषज्ञ डॉक्टर शंकर जाखड़, भाजपा नेता तोलाराम जाखड़, किसान यूनियन टिकेत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, आरएलपी नेता विवेक माचरा, दानाराम घिंटाला ओर आसपास के पूर्व व वर्तमान ग्रामीण जनप्रतिनिधियो ने रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने को दिवंगत आत्मा को सर्वोच्च व सच्ची श्रद्धांजलि बताया। सिहाग परिवार ने सभी का आभार जताया।