






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायत लिखमादेसर बीकानेर जिले की एकमात्र ग्राम पंचायत है जहां गणगौर का भव्य महोत्सव आयोजित किया जाता है। सोमवार को गांव के गणगौरी चौक पर महोत्सव के दौरान आयोजित घूमर प्रतियोगिता में बहूओं व बेटियों सहित हर उम्र वर्ग की महिलाओं ने घूमर डाली तो सैंकड़ो दर्शकों ने आयोजन को सराहा। गांव लिखमादेसर की बहूओं ने बाजी जीत ली और प्रथम पुरस्कार ज्योति नाई ग्रुप ने हासिल किया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर सावित्री ग्रुप ने विजयी रहा व तीसरे स्थान पर भंवरीदेवी साईं टीम रही। बालिका कविता राजूनाथ मंडा के नृत्य प्रस्तुति पर मोहित जनसमूह की मांग पर जजों ने उसे विशेष पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका हंसोजी मुख्य धाम के महंत भंवरनाथ सहित मूलाराम ज्याणी, बहादुरनाथ सिद्ध, मूलनाथ जाखड़, दुलाराम भूकल रहें। आयोजन में सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष भगवान नाथ कलवानिया मुख्य अतिथि रहें व कलवानियां ने इस परंपरा को ओर अधिक समृद्ध करने के प्रयास करने की बात कही। महासभा के मंत्री मघानाथ तर्ड, कोषाध्यक्ष मदननाथ गोदारा व एडवोकेट जसुनाथ सिद्ध भी उपस्थित रहें व आयोजन के व्यापक प्रचार प्रसार की बात कही। सभी अतिथियों का साफा बंधवा कर सम्मान किया गया। सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ सिद्ध ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया है। इस दौरान देवाराम ज्यानी, केशनाथ सिद्ध जाखड़, फुसनाथ महिया, बजरंगलाल पारीक, मदनलाल पारीक, मूलनाथ जाखड़ पूर्व उपसरपंच, भिवाराम जाट, ओमनाथ सिद्ध सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरूष शामिल हुए। इससे पूर्व गांव में गणगौर की सवारी भी निकाली गई। आयोजन की सभी व्यवस्थाएं ग्राम पंचायत व युवाओं द्वारा सामूहिक रूप से संभाली गई।












