






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी ग्राम विकास अधिकारी आज उपखंड कार्यालय पहुंचे व उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन देते हुए हुए गावों में खाद्य सुरक्षा योजना के सर्वे से व सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान से ड्यूटी हटाने की मांग की है। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की ब्लॉक शाखा श्रीडूंगरगढ़ के सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने ये मांग रखते हुए इसके नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। संघ के सचिव ने बताया कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना, बिलों को इन्द्राज करवाना, अन्य योजनाओं संबंधी कार्य अधिक होने के कारण एनएफएसए कार्य डीलर के द्वारा तथा सामाजिक न्याय आपके द्वार का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से करवाया जाना चाहिए। सभी संघ सदस्यों ने कहा कि इससे अन्य योजनाओं के कार्य प्रभावित हो रहें है इस लिए सर्वे कार्यों से ड्यूटी हटाई जावें अन्यथा हमें मजबूर होकर आंदोलन की राह पर चलना होगा।



