May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में 9 अप्रैल को विशाल धर्मयात्रा का आयोजन विहिप व उसके सहयोगी संगठनों द्वारा किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों में व्यस्त पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि आज गावों में जनसंपर्क करने के लिए दल निकला है जो ग्रामीणों से धर्मयात्रा में भाग लेने की अपील करेगा। कस्बे में सभी बस्ती प्रमुख घर घर संपर्क कर धर्मयात्रा में भाग लेने का आह्वान कर रहें है। विहिप अध्यक्ष भंवरलाल दुगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पुरूष सफेद कुर्ता पायजामा या सफेद शर्ट के साथ केसरिया पगड़ी धारण करने का अधिकतम प्रयास करें तथा सभी माताएं केसरिया या लाल रंग की साड़ियां धारण करें वहीं युवतियां भी सफेद सलवार कमीज के साथ केसरिया दुपट्टा धारण कर धर्मयात्रा में भाग लेवें।

कम्प्यूटर एसोसिएशन के सदस्य धर्मयात्रा में लेंगे भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कंप्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चिराग करवा ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल को एसोसिएशन के सभी प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे व सभी नागरिक धर्मयात्रा में भाग लेते हुए व्यवस्थाओं में अपना सहयोग देंगे।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों से जुड़ने के लिए जुड़ें आज ही क्षेत्र के एकमात्र न्यूज नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ, क्योंकि हम कॉपी पेस्ट नहीं करते और सबसे पहले मौलिक खबरें पहुंचाते है आप तक, तो अपडेट रहें हर खबर से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।