






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ के युवाओ ने बीकानेर में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मैदान विजय करते हुए क्षेत्र का मान बढ़ाया है और अब ये युवा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेने उदयपुर जाएंगे। बीकानेर में पटेल नगर स्थित पटेल बाल विहार व्यायामशाला में जिले भर के खिलाड़ियों में श्रीडूंगरगढ़ का दबदबा कायम करते हुए 23 वर्षीय कुश्ती के 86 किलो भार वर्ग में शाहनवाज पुत्र मुन्नुद्दीन खान निवासी श्रीडूंगरगढ़ तथा 61 किलो भार वर्ग में मुकेश कुमार खोड पुत्र सीताराम खोड निवासी बीरमसर विजय हासिल की। जय हिंद एकेडमी के इन खिलाड़ियों को एकेडमी के कोच सिकंदर सिंह, मुकेश जांगिड़, नितिन सिंह व सीनियर खिलाड़ी जितिन सिंह ने बधाई देते हुए इनके प्रदर्शन की सराहना की। नितिन सिंह ने बताया कि ये खिलाड़ी 12 से 14 अप्रैल तक उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दम खम दिखाएंगे। बता देवें एकेडमी के 40 पहलवानों ने अलग अलग प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।




