






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2022। धर्मयात्रा के प्रारंभ होने से लेकर पूर्ण होने तक रास्ते भर में जगह जगह फूलों से स्वागत हुआ व सड़कें गुलाब के फूलों से अट गयी। जगह जगह जूस पिलाया गया व ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। स्वागत में सैंकड़ो लोग खड़े नजर आए। हर गली हर छत पर महिलाएं खड़ी नजर आई जिन्होंने फूल बरसाए। सभी समाज, सभी धर्म जातियों ने धर्मयात्रा का स्वागत किया। रानी बाजार से घुमचक्कर तक पग पग पर स्वागत किया गया। कहीं छाछ, कहीं फल, कहीं शरबत, कहीं ठंडे पानी, कहीं टॉफियों से मान मनुहार की गई।






















