






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2022। एक संत की प्रेरणा से गांव की बेटियों को शिक्षा दिलवाने के लिए पूरा गांव एकजुट हुवा ओर 35 लाख से अधिक का चंदा एकत्र कर नई स्कूल बिल्डिंग खड़ी कर दी। ग्रामीणों के इस प्रेरणीय प्रयास को सिरे चढ़ाया क्षेत्रीय विधायक ने, ओर गांव से चली इस मुहिम को जयपुर पहुंचाया। विधायक के प्रयासों से शिक्षा मंत्री तक बात पहुंची तो उन्होंने भी गांव और ग्रामीणों के प्रयास को सम्मान देते हुए इसी सत्र में स्कूल को राजकीय स्कूल से रूप में शुरू करने की घोषणा कर दी। पूरे राज्य के गांवो में शिक्षा स्तर के विकास की दिशा में यह आदर्श स्थिति बनी है क्षेत्र के गांव कुंतासर में। जहां आज सोमवार को शिक्षा मंत्री बीड़ी कल्ला, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामेश्वर लाल डूडी, विधायक गिरधारीलाल महिया सहित कई जिला और राज्य स्तरीय नेताओ का जमावड़ा रहेगा। इस दौरान स्कूल निर्माण कि प्रेरणा ओर चंदा देने में भी पहल करने वाले संत योगिराज अमरज्योति महाराज का भी सानिध्य रहेगा। आयोजन कि तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और करीब 12.15 बजे शुरू होने वाले इस विशिष्ट आयोजन का लाइव प्रसारण आप सभी क्षेत्रवासी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर भी लाइव देख सकेंगे। क्षेत्र की समस्त प्रामाणिक खबरों के लिए जुड़े रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से।



