May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2022। आज राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला और एग्रो इंडस्ट्री डेवलमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वरलाल डूडी श्रीडूंगरगढ़ के गांव कुंतासर में नवनिर्मित स्कूल का लोकार्पण करने पहुंचे है। दोनों मंत्रियों का श्रीडूंगरगढ़ प्रवेश होते ही यूथ कांग्रेस कार्यालय में यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।इस दौरान विधायक गिरधारीलाल महिया भी मौजूद रहे और उनका भी अभिनंदन किया गया। इस मौके पर बिशनाराम सिहाग यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष, सुंदर बेरड एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, जिलामहासचिव महेश पिलानियां, पूर्व सरपंच आदूराम कस्वां, दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानिया, भेराराम गोदारा, तोलाराम सांसी, बाबूलाल नेण, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, ओमप्रकाश डोगीवाल, जेठाराम पूनिया, मोहसिन खान, किशन वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, करणीदान, अजय बाना, योगेंद्र शर्मा, राकेश मीणा, जगराम बाना, दीपक यादव, देवीलाल, कमल दुसाद, धन्ने खान, रामचन्द्र कुकणा, मुदित बोथरा, मोहित पूरी, मनोज जोशी, रेवन्तराम सिहाग, रामकरण जाखड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र नैण, राकेश, सहीराम, शिशपाल, शुभम शर्मा, कपिल, हेतराम सहित बड़ी संख्या में युवाओ की मौजूदगी रही और सभी ने जोशोखरोश से पार्टी और नेताओं के जयकारे लगा कर अभिनंदन किया। इस मौके पर कल्ला ने युवाओं को पार्टी की नींव बताया और रामेश्वर लाल डूडी ने किसान हितों की रक्षा के लिए युवाओं को राजनीति में सक्रिय होने का आह्वान किया। हरिराम बाना ने सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा मंत्री बी.डी.कल्ला व एग्रो इंडस्ट्री डेवलमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वरलाल डूडी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने जोश में लगाए नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता रामेश्वरलाल डूडी का साफा पहना कर स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने मंत्री जी के साथ ली सेल्फी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्रियों के स्वागत में खड़े युवा कांग्रेसी।