August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2022। देर रात करीब 12 बजे श्रीडूंगरगढ़ बीदासर रोड पर सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं व एक पुरुष जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी की लाइट कम होने के कारण सामने गौवंश से टकरा गई। जिससे गौवंश भी घायल हो गया। घायल महिलाओं को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया व यहां से प्राथमिक उपचार के बाद वे परिजनों के साथ चली गयी। घायल गौवंश का डॉक्टर श्याम सुंदर सैन ने मौके पर पहुंच कर प्राथमिक उपचार किया व पिकअप गाड़ी बुला तोलियासर गौशाला छुड़वाया गया है। पुलिस हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टैक्सी टकराई गौवंश से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना में घायल गौवंश को गौशाला पहुंचाया गया।