May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार को रक्तदान का महायज्ञ आयोजित होगा और इस परहित के महायज्ञ में अपने रक्तदान की आहुतियां देने के लिए युवाओ में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। राज्य की विधानसभा के प्रतिपक्ष उपनेता राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन के मौके पर आयोजित इस रक्तदान शिविर के आयोजन स्थल जसनाथ जी की बाड़ी, सिद्ध धर्मशाला में कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मौके पर तीन हॉल में रक्तदान हेतु टेबल लगाई गई है और इस शिविर के क्षेत्र में आयोजित आजतक के सभी शिविरों में सबसे बड़ा शिविर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शिविर के संयोजक पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी जिम्मेदारी संभाल रखी है।