






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2022। कस्बे के एक पार्षद ने अपनी तत्परता से ना केवल बड़े खतरे को टाला वरन कई परिवारों को भीषण गर्मी के कहर से भी राहत दिलवाई। देर रात करीब 9.30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने कालूबास में घनी आबादी क्षेत्र में एक खंभे को टक्कर मार दी। गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ परन्तु यहां बिजली गुल हो गई जिससे सैंकड़ो घरों में गर्मी का कहर छा गया। भाजपा पार्षद रजत आसोपा मौके पर पहुंचे व विभागीय अधिकारियों को फोन कर मौके पर टीम बुलाई। टीम से रात को 12 तक कार्य करवा तार ठीक करवाए और घरों में बिजली सुचारू करवाई। टीम ने आज सुबह क्षतिग्रस्त पोल भी बदल दिया। गौरतलब है कि अगर ये कार्य नहीं होता तो सप्लाई बंद रहती और कई नागरिक बेहाल हो जाते। यहां आस पास के नागरिकों ने पार्षद की तत्परता के लिए उनका आभार प्रकट किया।






