May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ पूरे उपखंड की जनता के लिए 22 अप्रैल का शुक्रवार शुभ होगा क्योंकि चिकित्सा विभाग द्वारा हेल्थ मेला आयोजित किया जाएगा। राजकीय चिकित्सालय में आयोजित होने वाले इस हेल्थ मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं आपके लिए उपलब्ध हो सकेगी। शिविर में अनेक बीमारियों का उपचार, सभी प्रकार की जांचें निशुल्क, परिवार कल्याण कार्यक्रम की सेवाएं, योगा द्वारा स्वास्थ्य लाभ, स्वस्थ रहने के लिए विशेषज्ञों द्वारा खान पान संबधी सलाह, 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की सभी प्रकार की जांचे, मौसमी बीमारियों के लिए जागरूकता, गर्भवती महिलाओं की समस्त जांचे, टीबी, कुष्ठ, एड्स आदि रोगों की जांच एवं उपचार, कोविड टीकाकरण, कोविड सैम्पलिंग, पोस्ट कोविड रोगों का उपचार, चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं टेली मेडीसन द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवांए मिलेगी। इस संबध में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डाक्टर संतोष आर्य ने आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया एवं शिविर की जानकारी दी है। आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए का उपचार भी निशुल्क करवाया जाएगा। स्वास्थ्य मेले का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे उपखंड के अधिक से अधिक नागरिक इस सरकारी हेल्थ मेले की सेवाओं से लाभ उठा सकें।