






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2022। पुलिस थाने के सामने ही शराब के नशे में धुत्त होकर आपस में झगड़ रहे चार जनों को शेरूणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शेरूणा थाने के हैडकांस्टेबल अशोक यादव ने बताया कि को शुक्रवार शाम को थाने के बाहर ही नेशनल हाईवे पर तीन जनें शराब के नशे में धुत्त होकर आपस में झगड़ रहे थे। तीनों जनों को झगडे से रोका गया लेकिन नहीं माने तो तीनों को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र के निवासी श्योपतराम, भागूराम व हंसराज भोपा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। तीनों जनें मजदुर है एवं इन दिनों क्षेत्र में कृषि कुंओं पर चल रही लावणी में मजदुरी करने आए हुए है और मजदुरी के बाद शराब के नशे में आपस में झगड़ने लगे। वहीं दुसरी और गांव बापेऊ में उत्पात मचाते हुए एक युवक को भी शेरूणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका ने बताया कि गांव बापेऊ में शांति भंग की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस दल को भेजा गया। वहां पर बापेऊ का ही निवासी सिकदंर खान उत्पात मचा रहा था। इस पर उसे भी धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया है।



