






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के सत्र 2022 हेतु चुनाव आगामी 30 अप्रैल को आयोजित होने है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने बताया कि चुनाव हेतु नामांकन करने की अंतिम दिनांक 26 अप्रैल ही थी एवं अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद हेतु धर्मेन्द्र सिंह शेखावत, महेन्द्र सिंह मान, किशन कुमार, भागीरथ सिंह तंवर, राजूराम जाखड़, सत्यनारायण प्रजापत, कैलाशचंद सारस्वत, पुखराज तेजी, जगदीश प्रसाद भाम्भू कुल नौ प्रत्याशी मैदान में रहे है। इसी प्रकार सचिव पद के लिए मदनगोपाल स्वामी, ओमप्रकाश बारोटिया व प्रवीण पालीवाल मैदान में है। सोनी ने बताया कि सभी नामांकनों की जांच कर ली गई है एवं सभी नामांकन सही पाए गए है। अब नाम वापसी के लिए अंतिम दिन बुधवार है। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा एवं उसके बाद मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों के लिए सिंबल अलॉट किए जाएगें। इसके बाद 30 अप्रैल को मतदान किया जाएगा।



