






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। क्षेत्र के धीरदेसर पुरोहितान में घर से गायब हुई एक विवाहिता को पुलिस ने बीकानेर से दस्तयाब कर लिया है। हेड कांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि संपत्ति मेघवाल अपने घर से 25 अप्रैल को अपने दूर के रिश्ते में देवर के साथ घर से निकल गई व उसके पति ने 27 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के निर्देशन में युवती की तलाश की गई व भगवानाराम तथा कांस्टेबल अंजना उसे आज बीकानेर से श्रीडूंगरगढ लाए। विवाहिता को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसने अपने दूर के रिश्ते के देवर के साथ जाना ही स्वीकार किया।



