May 20, 2026
index

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 15 मई, 2019। भारतीय मौसम विभाग ने किसानों के लिए खुशखबरी दी है। भारत के मौसम विभाग (IMD) ने कहा था कि अल नीनो की स्थिति कमजोर बनी हुई है। इसके आगे बढ़ने की संभावना बहुत कम नज़र आ रही है। अगले कुछ महीनों में ये और कमजोर हो सकता है अगर ऐसा होता है तो देश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि मानसूनी बारिश का सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। ओर भारत के मौसम विभाग ने कहा कि इस बार मानसून की स्थिति अच्छी रहेगी। इससे किसान समय पर अपनी फसलों से लाभ ले सकेंगे।

अर्थव्यवस्था पर मानसून का असर- मानसून का सीधा असर ग्रामीण आबादी पर पड़ता है। मानसून सामान्य और अच्छा रहने से ग्रामीण इलाकों में लोगों की  आय बढ़ती है, जिससे मांग में भी तेजी आती है। ग्रामीण इलाकों में आय बढ़ने से इंडस्ट्री को भी फायदा मिलता है। वहीं, कमजोर रहने पर इसका उलटा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।