






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2022। इस कॉलम में आप सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल जाने सकेंगे हमारे क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडित राजगुरु रामदेव उपाध्याय के साथ। आपकी कोई शंका हो तो आप समाधान के लिए फोन कर सकते है नीचे दिए गए नम्बरों पर। कई पाठकों का राशिफल देने का आग्रह था जिसके बाद ये विशेष कॉलम कॉपी पेस्ट द्वारा नहीं वरन हमारे क्षेत्र के विद्वान पंडित द्वारा ही तैयार राशिफल दिया जा रहा है जिससे आपकी शंका का समाधान भी हो सकें।
नूतन सप्ताह विक्रम संवत् 2079, वैशाख शुक्ल प्रतिपदा, वार – रविवार , दिनांक 01-05- 2022 से आरंभ होकर वैशाख शुक्ल 6/7, शनिवार, दिनांक-07-05- 2023 तक रहेगा। आइए जानते हैं मेष आदि 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा ?
1.मेष- चू-चे-चो-ला, ली-लू-ले-लो-अ ( अश्विनी १-४, भरणी १-४, कृत्तिका-१)
मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह यात्रा का योग बन रहा है, रविवार को आपको स्वादिष्ट भोजन प्राप्त हो सकता है, आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए लाभप्रद है किंतु इस सप्ताह आपके दांतों में विकार उत्पन्न होने की भी संभावना है एवं कलहकारी योग भी बन रहा है। सप्ताह के अंत में उदर विकार अर्थात् पेट में पीड़ा आदि भी संभव है अतः सावधान रहें।
2. वृषभ- ई-उ-ए, ओ-वा-वी-वू, वे-वो (कृत्तिका २-४, रोहिणी १-४, मृगशिरा-१-२)
वृषभ राशि के लिए इस सप्ताह आय से अधिक धन व्यय होने का योग बन रहा है। इसी सप्ताह आपको कहीं से कोई दुखद समाचार भी सुनने को मिल सकता है कलह आदि से यथासंभव बचने का प्रयास करें।
3. मिथुन- का-की, कु-घ-ड़-छ, के,को,ह (मृगशिरा-३-४, आर्द्रा १-४, पुनर्वसु १-३)
मिथुन राशि वालों के इस सप्ताह लाभकारी योग तो बन रहा है किंतु सोमवार से बुधवार शाम तक कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। धनोपार्जन की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मध्यम ही रहने के आसार हैं एवं धनखर्च की मात्रा में भी वृद्धि संभव है। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट भी हो सकता है।
4.कर्क- ही,हू-हे-हो-डा, डी-डू-डे-डो (पुनर्वसु-१,पुष्य-१-४,आश्लेषा १-४)
कर्क राशि वाले जातकों के लिए सोमवार से बुधवार के बीच के समय में धन लाभ का योग बन रहा है। किंतु शत्रुओं से सावधान रहें वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपने आराध्य देव की आराधना करने से इस सप्ताह आपका मनोवांछित कार्य सिद्ध हो सकता है।
5. सिंह- मा-मी-मू-मे, मो-टा-टी-टू- टे (मघा-१-४, पूर्वाफाल्गुनी-१-४, उत्तराफाल्गुनी-१)
सिंह राशि वाले जातक सोमवार तक विशेष सावधान रहें एवं बुधवार से शुक्रवार तक लाभकारी योग बन रहा है किंतु छोटी सी गलती के कारण लाभकारी सौदा आपकी हाथ से निकल सकता है। शनिवार को कोई अप्रिय समाचार मिलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है
6.कन्या- टो-प-(प्र)-पी,पू- ष-ण-ठ,पे-पो (उफा.-२-४,हस्त-१-४,चित्रा-१-२)
कन्या राशि के जातक रविवार से गुरुवार तक अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है भयग्रस्त एवं मानसिक तनाव रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं। एवं सप्ताह के शुक्रवार एवं शनिवार सुखद रहने के भी आसार हैं
7.तुला- रा-री,रू-रे-रो-ता,ती-तू-ते
(चित्रा-३-४, स्वाति-१-४, विशाखा-१-३)
तुला राशि वालों के लिए मान सम्मान की दृष्टि से यह सप्ताह है श्रेष्ठ ही रहने के आसार हैं एवं रविवार को धन प्राप्ति की भी संभावना है किंतु सोमवार से बुधवार शाम तक शारीरिक कष्ट होने की भी प्रबल संभावनाएं बन रही है कृपया शत्रुओं से सावधान रहें यथासंभव कलह आदि से बचें नहीं तो आपको व्यापार में हानि हो सकती है एवं शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
8.वृश्चिक- तो,ना-नी-नू-ने,नो-या -यी-यू
(विशाखा-१, अनुराधा-१-४, ज्येष्ठा-१-४)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह श्रेष्ठ रहने के आसार हैं आपकी राशि में रविवार से बुधवार के मध्य में धन लाभ प्राप्ति का योग बन रहा है किंतु शत्रु आपको किसी भी प्रकार से आर्थिक व शारीरिक नुकसान पहुंचा सकते हैं अतः शत्रुओं से विशेष सावधान रहें एवं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस सप्ताह आपको अपनी संतान से संबंधित कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकते हैं।
9.धनु- ये- यो- भ-भी,भू- ध- फ -ढ-,भे
(मूल-१-४,पूर्वाषाढ़ा-१-४,उत्तराषाढ़ा-१)
धनु राशि वाले इस सप्ताह के आरंभ में यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो कृपया अभी उससे बचने का प्रयास करें, शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं हालांकि सोमवार से बुधवार के मध्य लाभ का योग तो बन रहा है किंतु व्यापार में सावधानी आवश्य रखें अन्यथा विपरीत परिणाम मिल सकते हैं।
10.मकर- भो-जा-जी, खी-खू-खे-खो,ग-गी
(उत्तराषाढा २-४, श्रवण- १-४, धनिष्ठा-१-२)
मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह पेट में पीड़ा उत्पन्न हो सकती है शत्रु आपको आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं किसी के साथ क्लेश एवं झगड़ा भी संभव है। जिसके कारण आपको मानसिक परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती है
11. कुंभ- गू-गे,गो-सा-सी-सू, से-सो-द
(धनिष्ठा-३-४, शताभिषा-१-४पू.भा.-१-३,)
कुंभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं किंतु आपके द्वारा एक छोटे से गलत निर्णय के कारण पूरी कार्य योजना विफल हो सकती है अतः व्यापार में सोच समझकर ही निर्णय लेवे। पेट दर्द , गैस- विकार संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
12. मीन- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (पूभा.-१, उ.भा.-४, रेवती- ४)
मीन राशि वालों के लिए रविवार से मंगलवार तक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किंतु बुधवार से शुक्रवार तक के मध्य के समय में शत्रुओं से विशेष सावधान रहें। इस सप्ताह आपको पेट संबंधित समस्या भी हो सकती है। अतः आहार ग्रहण करते समय विशेष सावधानियां रखें।
पंडित रामदेव उपाध्याय-9829660721



