May 20, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने की मांग उठने लगी, थानाधिकारी को दिया ज्ञापन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2022। शनिवार को दो हादसों में दो घायल और एक युवा की मौत के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने क्षेत्र में हेलमेट अनिवार्य करने की चर्चाओं को आवाज दी। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में मौत का कारण सीधे सर पर चोट लगना नजर आ रहा है और ऐसे में कई युवाओं ने शनिवार को सोशल मीडिया पर प्रशासन द्वारा हेलमेट अनिवार्य करने व इसे सख्ती से लागू करवाने की मांग भी की। आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरुकता संगठन ने थाना अधिकारी वेदपाल शिवराण को ज्ञापन देकर धोलिया रोड, कालू रोड, सरदारशहर रोड, बीकानेर रोड और जयपुर रोड पर दौड़ने वाले दुपहिया वाहनों पर सख्ती से हेलमेट पहनने की पालना करवाने की मांग की है। संगठन ने हाइवे पर एक मोटरसाइकिल पर सवार सभी सवारियों के हेलमेट को लागू करने की बात कही। संगठन शहर के भीतर इस नियम पर छूट देने का अनुरोध भी किया। थानाधिकारी ने सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संतोष कुमार बिनायकिया, जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह पुंदलसर, शहर अध्यक्ष हनुमान माली, शहर महामंत्री मुकेश जोशी, तहसील अध्यक्ष बलवंत नाई, आबिद सोलांकी, शरीफ चेजारा आदि मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगातार हो रही दुघर्टनाओं के बाद हेलमेट अनिवार्य कर जान की सुरक्षा करने की मांग की युवाओं ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को कई जागरूक युवाओं ने सोशल मीडिया पर हेलमेट अनिवार्य करने की आवाज उठाई।