






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2022। केंद्र व राज्य की सरकारें एसी के कमरों से बाहर आकर भीषण गर्मी में किसान के साथ खड़ी होकर इस कमी को महसूस करें जिससे किसानों की आंखों में नमी आ गयी है। इन सरकारों की गलत नीतियों का खामियाजा किसान नहीं भुगतेगा। ये ऐलान करते हुए क्षेत्र के युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने किसानों के साथ श्रीडूंगरगढ़ 220 जीएसएस का घेराव किया। माचरा ने कहा कि क्षेत्र में मूंगफली बिजाई का समय है और किसान बिजली के इंतजार में बैठा है। खेतिहर को होने वाले नुकसान की भरपाई कौन करेगा। माचरा ने कहा कि समय रहते सरकार 6 घंटे निर्बाध बिजली पूरे वोल्टेज के साथ देवें नहीं तो किसान सड़कों पर उतर आएंगे। माचरा ने आंदोलन को तेज करने की बात कहते हुए किसानों से आर पार के संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। माचरा सहित किसानों ने जमकर नारेबाजी की व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गांवो के किसान मौजूद रहे।





